इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाली रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने वीरवार को निजामपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इनेलो कार्यकारिणी सदस्य छोटेलाल दिल्ली और पार्टी सचिव सतबीर बडेसरा ने कार्यकर्ताओं को रैली का निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में नूंह पहुंचने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। इस दौरान रैली की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्तार श्योराण, मुकेश जागीदार, सतबीर सोनू बागड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।