फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे लाडवा, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में इंद्री रोड पर आयोजित किसान मेले इनोवेटिव फार्मर्स मीट में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान जागरूक है। फसल प्रबंधन से लेकर फसल चक्र अपनाने तक में किसानों ने प्रगति के साथ जागरूकता दिखाई है। प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को आसपास के दूसरे किसानों को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि आज कृषि क्षेत्र में बड़ा व क्रांतिकारी परिवर्तन आ चुका है। नईं-नई मशीनों व किसानों की रूचि ने कृषि का तौर तरीका ही बदल दिया है। तकनीक के साथ कृषि की जाने लगी है, जिससे समय के साथ-साथ लागत में भी कमी आई है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को भी आह्वान किया कि ऐसी तकनीक और भी ईजाद की जानी चाहिए, जो किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने घटते भूजलस्तर, मानसून की अनिश्चिता व मिट्टी की बदली सेहत जैसी समस्याएं खड़ी है। इन पर सभी को मिलकर पार पाना होगा। मुख्यमंत्री ने बेहताशा पेस्टीसाइड प्रयोग करने से बचने का भी आह्वान किया और कहा कि हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना ही होगा। आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण देना हमारा कर्तव्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें