फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने निकली नगर परिषद टीम से भिड़े सफाईकर्मी, 50 हिरासत में; सेक्टर-9 मोड़ पर जमकर हंगामा

बहादुरगढ़। अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों के विवाद ने मंगलवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब कूड़ा उठाने निकले नगर परिषद के सफाईकर्मियों और विरोध कर रहे कर्मचारियों के बीच सेक्टर-9 चौकी के पास और लाइनपार के नेताजी नगर में टकराव हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने करीब 50 सफाईकर्मियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कर्मचारियों को रोडवेज बसों में बैठाकर थाना शहर पहुंचाया। देर रात तक पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच तनातनी का माहौल बना रहा। वहीं लाइनपार के नेताजी नगर में सफाई कर्मचारियों ने दो हाईवा में पंचर कर दिया। हालांकि सांखोल और सेक्टर 7 में कोई विरोध नहीं हुआ और कूड़े का उठान किया गया। बाद में देर रात कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने के कारण मंगलवार को नगर परिषद ने कई स्थानों से कूड़ा उठाने के लिए टीमें उतारी। सांखोल और सेक्टर-7 में कूड़ा उठाने के दौरान किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। इन क्षेत्रों में नगर परिषद की टीमों ने कूड़ा उठाया। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर की सड़कों से करीब 500 टन कूड़ा उठाया गया। हालांकि नेताजी नगर में कूड़ा उठाने पहुंची नगर परिषद की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां कूड़ा उठाने में इस्तेमाल किए जा रहे दो हाईवा वाहनों में पंचर कर दिए गए, जिससे कूड़ा नहीं उठ पाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। सबसे ज्यादा तनाव सेक्टर-9 मोड़ के पास देखने को मिला। यहां पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच काफी देर तक जद्दोजेहद चलती रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब 50 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। तीन स्थानों पर पुलिस की टीमें तैनात की गई थी। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को रोडवेज की छह बसों में बैठाकर थाना शहर ले जाया गया। सफाईकर्मियों ने गिरफ्तारी के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कूड़ा उठाने को लेकर शहर में पहले से चल रहा विवाद अब सड़क पर टकराव तक पहुंच गया है। एक तरफ शहरवासी सड़कों पर फैले कूड़े से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ सफाईकर्मियों के विरोध के कारण नगर परिषद के सामने सफाई व्यवस्था बहाल करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मंगलवार की कार्रवाई के बाद अब पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच टकराव ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि कुछ देर विरोध हुआ था लेकिन भारी पुलिस बल की वजह से सफाई कर्मचारियों का विरोध ज्यादा देर नहीं टिक सका। उन्हें हिरासत में लिया गया है और कूड़े का उठान कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें