फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे नगर पालिका कर्मचारी, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल दूसरे दिन भी बहादुरगढ़ में जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। हड़ताल की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़ ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने, एचकेआरएन को भंग करने तथा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति के आदेश जारी करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में इकाई कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीलाराम, महिला उपाध्यक्ष ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें