फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर लघु सचिवालय सभागार में सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सुशासन केवल प्रशासनिक व्यवस्था नहीं बल्कि जनता के प्रति उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और पारदर्शिता का जीवंत संकल्प है। सहकारिता मंत्री वीरवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर का दिन भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह दिन दो महापुरुषों पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर पूरे देश व प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने सरकारी विभागों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दो दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है। जहां पर गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल है, जिससे किसानों को लगभग पांच से 6 हजार रुपये प्रति एकड़ का लाभ हो रहा है। अरावली क्षेत्र को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अवैध खनन को लेकर सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के भाजपाईयों को अंग्रेजों का गुलाम बताए जाने वाले बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज सुशासन दिवस का कार्यक्रम है, बेकार की बातें मत करो और तुम कब इन बातों से बाहर निकलोगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें