फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कचरा उठाने को लेकर फिर बवाल, अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़ गई महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया

हिसार में नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार को कचरा उठान फिर से शुरू करवाने के प्रयास के दौरान भारी हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला। जब निगम प्रशासन ने कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना करना चाहा, तो सफाई कर्मचारी इसके विरोध में उतर आए और जमकर नारेबाजी करने लगे। सफाईकर्मियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए जब पुलिस ने उन्हें रास्ते से हटाना शुरू किया, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए कर्मचारियों ने सरकारी गाड़ियों के आगे अड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। माहौल उग्र होता देख पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए करीब 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें हरियाणा रोडवेज की बस में भरकर मौके से हटा दिया। कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद ही पुलिस की देखरेख में कचरा उठाने वाली गाड़ियों को शहर में रवाना किया जा सका। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी कुछ महिला सफाईकर्मी मौके पर जमी रहीं और निगम प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाती रहीं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें एक तरफ रोके रखा ताकि कार्य में कोई बाधा न आए। एक तरफ जहां मुख्य स्थल पर हंगामा चलता रहा, वहीं दूसरी तरफ सेक्टर 9-11 में नगर निगम की टीम ने सफलतापूर्वक डोर-टू-डोर कचरा उठान प्रक्रिया शुरू करवाई। वहां बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण तरीके से घरों से कचरा उठाया गया। प्रशासन अब पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें