हिसार। बिजली वितरण निगम कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को बिजली व्यवस्था चौपट रही। दो दिन से बिजली गुल रहने के कारण डाबड़ा चौक के कारोबारियों ने हिसार-दिल्ली मुख्य मार्ग पर पुराने ओवर ब्रिज पर जाम लगा कर नारेबाजी की। जाम के कारण वाहनों की लंबी करता लग गई। करीब 45 मिनट तक जाम लगा कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के दौरान पुलिस की एक गाड़ी जाम में फंसी रही। दुकानदारों ने उसे नहीं निकलने दिया। पुलिस कर्मचारी संदीप व अन्य कर्मचारियों ने वहां पहुंच कर पुलिस की गाड़ी निकलवाने का प्रयास किया तो दुकानदार पुलिस से भी उलझ पड़े। बाद में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर डाबड़ा चौक मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नारंग व अन्य दुकानदारों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।