फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने तथा चारों लेबर कोड्स को रद्द करने की मांग को लेकर मंत्री आवास पर महापड़ाव

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने न्यूनतम वेतन 26000 रुपये करने तथा चारों लेबर कोड्स को रद्द करने की मांग को लेकर मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर महापड़ाव डाला। प्रदर्शन की अध्यक्षता रोशनी व बीरो ने की। महिलाएं नारेबाजी करते हुए मंत्री आवास तक पहुंची। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मंत्री आवास पर उनके प्रतिनिधि को मांगपत्र सौंपा। पहले दिन आंगनवाड़ी वर्कर पड़ाव डालेंगी। दूसरे दिन आशा वर्कर तथा तीसरे दिन मिड डे मील वर्कर पड़ाव डालेंगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की कोषाध्यक्ष सुशीला ने कहा कि भाजपा सरकार देश की लाखों आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ धोखेबाजी कर उनकी मेहनत की लूट रही है। आंगनवाड़ी वर्कर , 1 करोड़ स्कीम वर्कर्स आशा, मिड डे मील वर्कर के साथ भी कर रही है। प्रदेश सरकार ने मार्च 2025 की शुरुआत में ही आशा वर्कर्स के निश्चित वेतन में वृद्धि की घोषणा की थी। इसे अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। डिजिटलीकरण के नाम पर सरकार इन योजनाओं के हकदारों को समाप्त करने में लगी हुई है। बजट कटौती और वेतन का भुगतान न होना आम बात हो गई है। सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवंटन भी लंबे समय से नहीं बढ़ाया गया है। सरकार न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ा रही। चार लेबर कोड्स को लागू करना देश के मजदूरों ओर कर्मचारियों के साथ भारी विश्वासघात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें