फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर टोहाना में लगा फ्री मेडिकल कैंप

भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को किला मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन अनिल मेहता व राजेश मदान अपूर्व फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट टोहाना की ओर से किया गया। कैंप में डॉ. शिव, डॉ. अशोक तनेजा, डॉ. लक्ष्मी सोनी और डॉ. करण मदान ने सेवाएं दी। इस दौरान शुगर, बीपी सहित अन्य टेस्ट फ्री किए गए और दवाइयां भी निशुल्क दी गईं। समाजसेवी अनिल मेहता ने बताया कि हर जरूरतमंद को इसका फायदा मिले, यही उद्देश्य है। यह कैंप हर महीने लगाया जाता है। पहले बिटिया के जन्मदिन पर लगाया था, इस बार वाल्मीकि जयंती पर लगाया है। आयोजक राजेश मदान ने कहा कि मेडिकल कैंपों में भीड़ आना चिंता का विषय है। खुशी उस दिन होगी जब कैंप में एक भी मरीज नहीं आएगा और देश में कोई बीमार नहीं होगा। स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार और देश को आगे ले जा सकता है। कैंप में आई महिलाओं ने कहा कि उन्हें शुगर की दिक्कत थी, यहां फ्री जांच और दवा मिली, इससे काफी फायदा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें