फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सड़क निर्माण में क्रेशर-बजरी की जगह डाली मिट्टी, अधिकारियों ने रुकवाया काम

फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन और गुरुनानकपुरा मोहल्ले के बीच सीनियर मॉडल स्कूल से अस्पताल मोड़ तक बन रही सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण में क्रेशर-बजरी की जगह मिट्टी डाले जाने पर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। शिकायत मिलने के बाद पार्षद अर्जुन कटारिया और कपिल खत्री और जेई नरेंद्र मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि आरसीसी मार्ग बनना है लेकिन यहां पर नीचे परत बिछाने के लिए क्रेशर और बजरी की जगह मिट्टी डाली जा रही है। मॉडल टाउन और गुरुनानकपुरा मोहल्ला के बीच करीब साढ़े 17 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क के निर्माण के दौरान बेस तैयार करने में क्रेशर-बजरी के स्थान पर मिट्टी डालने का आरोप है। इसे लेकर आसपास के लोगों ने मौके पर विरोध जताते हुए निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि सड़क निर्माण में निर्धारित सामग्री की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा तो सड़क ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी। बरसात के दौरान सड़क के धंसने और टूटने की आशंका भी बनी रहेगी। लोगों ने निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की। पार्षद कपित्र खत्री ने कहा कि नियम अनुसार पांच इंची माल डाला जाना है लेकिन यहां पर गड़बड़ी की जा रही है। क्रेशर और बजरी की जगह मिट्टी डाली जा रही है और उसके ऊपर फिर खानापूर्ति के लिए आरसीसी की परत बिछा दी जाएगी। पार्षद अर्जुन कटारिया ने कहा कि मामले में सूचना के बाद जेई नरेंद्र भी पहुंचे है और एक बार काम रूकवाया गया है। बिना गुणवता के काम नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें