फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भट्टूकलां पंचायत समिति में विवाद बढ़ा, वाइस चेयरमैन और सदस्यों ने लगाए चेयरपर्सन पर काम रोकने के आरोप

भट्टू कलां पंचायत समिति में चेयरपर्सन ज्योति लूणा और समिति सदस्यों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। समिति की चेयरपर्सन ने वीरवार को पूर्व विधायक दुड़ाराम पर काम नहीं होने देने के आरोप लगाने के बाद धरना देने का अल्टीमेटम दिया है। अब समिति सदस्य शुक्रवार को डीसी से मिलने पहुंचे। इन सदस्यों ने चेयरपर्सन पर ही विकास कार्यों में मनमानी के आरोप लगाए हैं। वाइस चेयरमैन बंसी लाल भीगासरा के नेतृत्व में आए इन सदस्यों ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर 2023 को विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए थे। मगर चेयरपर्सन ने अभी तक इन कार्यों की अनुमति नहीं दी। इसके बाद 6 अगस्त 2024 की बैठक में भी सभी सदस्यों ने विकास कार्यों की सूची रखी। चेयरपर्सन ने इन्हें भी आगे नहीं बढ़ने दिया। शिकायत में कहा कि बीडीपीओ भट्टू कलां ने 4 अगस्त 2025 को समिति सदस्यों की शिकायत पर अधिकारियों को सभी विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। मगर चेयरपर्सन ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर फाइलें रोक दीं और पेमेंट मंजूर नहीं होने देने की धमकी दी। उपायुक्त डॉ.विवेक भारती के पास पहुंचे समिति सदस्यों ने मांग की कि वह पूरे मामले की जांच करवा कर विकास कार्य जल्द शुरू करवाएं, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। साथ ही मामले में हस्तक्षेप करें ताकि विकास कार्य शुरू हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें