हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सैनी गुजरात के कारोबारियों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से दौरे पर गए हैं। हरियाणा सरकार की कोशिश गुजरात के उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों से जोड़ने की है। इससे राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिल सकती है।