महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में कार्रवाई जारी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के एक सदस्य का बयान दर्ज किया है। यह मामला भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ है। अदालत ने जांच अधिकारी का बयान दर्ज करने के लिए 15 और 19 मई की तारीख तय की है। कांग्रेस नेता और पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह उस गंदगी को साफ कर रहे हैं, जिसे विनेश फोगाट ने पीछे छोड़ा है।