फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर सेंट्रल में 2027 की तैयारी तेज, आप-कांग्रेस-भाजपा-अकाली दल में मुकाबला रोचक

Fri, 04 Sep 2026 04:15 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अमृतसर सेंट्रल विधानसभा हलके में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने हलके में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता अपने करीब चार साल के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक ओम प्रकाश सोनी ने आप के विकास के दावों को चुनौती देते हुए आरोप लगाया है कि मौजूदा विधायक हलके में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाए। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस को छोड़कर बाकी राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर अंदरखाते खींचतान शुरू हो चुकी है। भाजपा से अलग होकर शिरोमणि अकाली दल ने नरिंदर बहल को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा और आप में भी टिकट के संभावित दावेदारों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ रही हैं। ऐसे में सेंट्रल सीट पर 2027 का मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं। डॉ. अजय गुप्ता ने पार्षद से विधायक तक का सफर तय करते हुए वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर सेंट्रल हलके से बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी को 14,026 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें