फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में रेलवे ट्रैक पर मिला हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव

भिवानी में रेलवे ट्रेक पर हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना 12 सितंबर शाम की है। जीआरपी चौकी भिवानी को भिवानी रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि बीटीएम मिल के पीछे रेलवे ट्रेक के बीच एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। शव के पास मिले पर्स के अंदर हरियाणा पुलिस का आई कार्ड बरामद हुआ। आई कार्ड के हिसाब से मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल अमित कुमार निवासी लाजपत नगर खड़कड़ी फाटक भिवानी के रूप में हुई। मृतक अमित कुमार की तैनाती थाना शहर भिवानी में थी और वह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद रोजाना की तरह रेलवे ट्रेक पार कर घर की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बारिश के कारण पैर फिसलने से वह रेलवे ट्रेक पर गिर गए और इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अमित कुमार के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा करीब 15 वर्ष और छोटा बेटा करीब 13 वर्ष का है। अमित कुमार के पिता भी हरियाणा पुलिस की जीआरपी यूनिट में तैनात रहे थे और वर्ष 2005 में उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अमित कुमार को नौकरी मिली थी। अमित कुमार पहले पलवल जिले में तैनात थे और कुछ समय पहले उनका तबादला भिवानी जिले में हुआ था। फिलहाल वह थाना शहर भिवानी में तैनात थे। जीआरपी पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप कुमार, मामा के बेटे पवन कुमार तथा मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें