शिक्षकों की 8 सूत्री मांगों को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ गुआक्टा के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से जुलूस निकालकर सभी शिक्षक कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। गुआक्टा के नेताओं ने कहा कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों का निवारण, प्रमोशन में देरी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, रिक्त पदों पर भर्ती और शिक्षा विरोधी नीतियों को वापस लेना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।