राजधानी दिल्ली में तेज धूप और उमस का असर अब बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पालिका बाजार, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, चांदनी चौक और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। व्यापारियों के अनुसार, बिक्री में 40 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रेहड़ी पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है, जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ती जा रही है।