फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश ने छोटे व्यापारियों की तोड़ी कमर

Digvijay Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 10:20 PM IST

दिल्ली में हुई भारी बारिश ने रोजाना रोजी रोटी कमाने वाले छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। सदर बाजार, जनपथ, सरोजिनी नगर और लाजपत नगर समेत कई बाजारों में तेज बारिश और जलभराव के कारण कई रेहड़ी पटरी वालों का लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। व्यापारियों के अनुसार, तेज बारिश के कारण उन्हें सामान संभालने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते कपड़े, जूते, बैग और अन्य सामान पानी में भीगकर खराब हो गए। कई जगह सामान बह भी गया। सरोजिनी नगर में कपड़ों की रेहड़ी लगाने वाले विवेक ने बताया कि सुबह से कारोबार ठीक चल रहा था। अचानक तेज बारिश शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पानी भर गया। जब तक सामान हटाते, तब तक आधे से ज्यादा कपड़े भीग चुके थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें