नूंह जिले के पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में डॉक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ACB की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपियों की पहचान AMO डॉ. वीरपाल और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर मोनू शर्मा के रूप में हुई है।