फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Church: ग्रेटर नोएडा के गिरजाघर में लोगों ने की विशेष प्रार्थना

क्रिसमस पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चर्च से लेकर शहर के सेक्टर, सोसाइटियों, मॉल समेत अन्य स्थानों पर क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। चर्च में प्रार्थना की गई। प्रार्थना के बाद बाइबल का संदेश दिया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला गया। ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-2 स्थित सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस डे के मौके पर सुबह से लेकर देर शाम भव्य नजारा देखने को मिला। चर्च में फादर एंड्रयू कोरिया ने मसीह समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं और बाइबल का संदेश दिया। बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। शहर में जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें