ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में आयोजित ‘क्रिएटिविटी लीग 2026’ की नोएडा जोनल प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। स्पर्श ग्लोबल स्कूल और स्पर्श यूनिवर्सिटी की संयुक्त पहल पर आयोजित प्रतियोगिता में रोबोटिक्स, विज्ञान, तकनीक और उद्यमशीलता से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता की तीन श्रेणियों में विद्यार्थियों ने नवाचार, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रोबो रेस से लेकर अपने स्टार्टअप प्रस्तुत किए। जोनल प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थी अब दिल्ली में आयोजित होने वाले फाइनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगे।