फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: चालक की गलती से स्टॉपर के ऊपर चढ़ी वाॅल्वो बस

गुरुग्राम में शहर के मुख्य बस अड्डा पर बृहस्पतिवार की दोपहर को चालक की गलती से एक वॉल्वो बस स्टॉपर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि वॉल्वो बस के आगे कोई सवारी मौजूद नहीं थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित कर लिया। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक वॉल्वो बस गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए रवाना हो रही थी। बस में करीब 20 सवारियां भी बैठी थी। जैसे ही चालक ने वॉल्वो बस को स्टार्ट किया, तभी एकदम से बस झटके साथ स्टॉपर पर चढ़ गई। हालांकि इस दौरान बस सामने कोई सवारी नहीं थी। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित किया और पीछे हटाकर बस को स्टॉपर से उतारा। इसके बाद चालक बस को लेकर गंतव्य की ओर निकल गया। डिपो अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें