सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को नमो क्रिकेट लीग का चौथा दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच-पांच ओवर के मुकाबलों में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी दमखम दिखाया। क्वार्टर फाइनल में टीडीएल वॉरियर्स, सेक्टर-9 गुरुग्राम किंग्स, भगवा इलेवन मानेसर और टीडीएल गुरुग्राम इलेवन ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।