राजेंद्र नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, ताइक्वांडो और वॉलीबॉल समेत विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा।