फरीदाबाद के सरूरपुर गांव का 28 वर्षीय रमन इन दिनों अपनी अनोखी आस्था को लेकर चर्चा में है। रमन हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा करते हुए वृंदावन जा रहा है। वह अपने साथ चार लीटर गंगाजल लेकर चल रहा है। उसका कहना है कि वह प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए यह यात्रा कर रहा है और वृंदावन पहुंचकर उन्हें गंगाजल से स्नान कराना चाहता है।