किसानों के खेतों में धान के कटी हुई फसल पूरी तरह से भीग गई। वहीं ओलावृष्टि से धान की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से गन्ने की फसल पूरी तरह से गिर गई। जिस कारण धान और गन्ना दोनों किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि अभी भी मौसम नहीं खुला तो दोनों फासले बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। जौलीग्रांट, रानीपोखरी, थानो आदि स्थानों पर अधिक नुकसान हुआ है।