फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीएस विवाद: कमरे में घुसकर दो युवकों से मारपीट, जबरन ले जाने का आरोप

डीबीएस पीजी कॉलेज में एनएसयूआई और एबीवीपी के विवाद के बाद बृहस्पतिवार रात छात्रों के कमरे में मारपीट का मामला सामने आया है। रायपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अपर आमवाला-मयूर विहार क्षेत्र स्थित एक कमरे में रात करीब 10 बजे कुछ युवक पहुंचे। आरोप है कि कमरे में सो रहे दो युवकों के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। इसके बाद दोनों को अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर जबरन बैठाकर ले जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता राहुल धानिक के मुताबिक वह ध्रुव धपवाल के साथ डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव कफलिया के कमरे में सो रहे थे। मामले में रायपुर थाने में अपहरण समेत गंभीर धाराओं में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें