फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon News: राजनांदगांव के गौरी नगर में सुशासन तिहार शिविर, समस्याओं का त्वरित समाधान

Mon, 11 May 2026 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव शहर के गौरी नगर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वार्डों के क्षेत्रवासियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शिविर में प्राप्त शिकायत और आवेदनों का त्वरित निराकरण भी किया गया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि यह तीसरा शिविर है। उन्होंने कहा कि शिविर में तीन प्रकार के आवेदन आते हैं। इनमें कुछ का त्वरित निराकरण होता है, जबकि कुछ आवेदनों के निराकरण में कुछ दिन लगते हैं। कुछ आवेदन दीर्घकालीन होते हैं, जिनमें सड़क निर्माण, नाली का निर्माण, पाइपलाइन का विस्तार और खंभे का विस्तार जैसे कार्य शामिल हैं। सरकार की मंशा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करना है।

सुशासन तिहार शिविर के तहत आवेदनों के निराकरण को लेकर अधिकारी कर्मचारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। कुछ आवेदनों का निराकरण तत्काल किया जा रहा है। बाकी के निराकरण के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। महापौर ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से लोगों को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
  .- फोटो : credit    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें