फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रायपुर में डबल मर्डर के बाद आरोपी का तांडव, मेडिकल स्टोर में घुसकर की फायरिंग

रायपुर के मोवा इलाके में दो सगी बहनों की हत्या के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। आरोपी जितेंद्र वर्मा ने वारदात के बाद इलाके में जमकर दहशत फैलाई। उसने एक मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर पिस्टल तान दी और फायरिंग भी कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके में रह रही थी। 5 मई की रात आरोपी ससुराल पहुंचा और पत्नी व बच्चों से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी साली गीतांजली उर्फ जया ने उसे सुबह आने की बात कही, जिससे वह भड़क गया। गुस्से में आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गीतांजली पर गोली चला दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। शोर सुनकर बाहर आई दूसरी साली दुर्गेश्वरी को भी आरोपी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें