श्रीनगर से गुजरात के केवड़िया जा रहीं सीआरपीएफ महिला बाइकर की यशस्विनी रैली चंडीगढ़ पहुंची। सेक्टर 42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में वंदे मातरम के नारे, फूलों की बौछार और गर्व से मुस्कुराती छात्राओं ने महिला बाइकर्स का स्वागत किया। बाइक एक्सपिडिशन का नेतृत्व कर रहीं 56 वर्षीय डिप्टी कमांडेंट तारा यादव ने बताया रैली का उद्देश्य बेटियों को सशक्त और देश की एकता को बढ़ावा देना है।