सेक्टर 22 शास्त्री मार्केट में जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण हटाए जा। लोहे के पाइपों से और प्लास्टिक डालकर जो निर्माण किए गए थे। जो दुकानदार यहां पर अवैध तरीके जे दुकान चला रहे थे इन सबको नगर निगम रातों रात नगर निगम हटाने जा रहा है। मौजूदा समय मौके पर करीब 100 से ज्यादा वेंडर मौजूद हैं जो नगर निगम कि कार्रवाई का गलत बता रहे हैं हालांकि पुलिस बल साथ में होने की वजह से कोई बड़ा विरोध नहीं हो रहा है वेंडर आनन - फानन में जल्दी-जल्दी अपना सामान हटा रहे हैं। नगर निगम की तरफ से जैसे ही जेसीबी चलाना शुरू किया गय, कई वेंडर जो यहां दुकान चलाते हैं वे अपना सामान खुद उतरने लगे हैं। पाइप हटने लगे हैं क्योंकि जेसीबी चलने के बाद उनका बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता। मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन में नियम अनुसार कर्मचारी सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सिर्फ अपना सामान रखकर बेच सकता है। किसी भी तरह का निर्माण चाहे वह अस्थाई हो या अस्थाई हो नहीं किया जा सकता है।। लेकिन पूरे शास्त्री मार्केट में अस्थाई निर्माण किया गया था इस वजह से इसको तोड़ा जा रहा है।