फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बदलेगी इन तीन सरकारी बैंकों की पहचान, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें

Mon, 14 Oct 2019 04:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

तीन सरकारी बैंकों पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के विलय के बाद बनने वाले बैंक को नया नाम मिल सकता है। साथ ही उसको नया लोगो भी मिल सकता है। 

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म का आईपीओ 112 गुणा ओवर सब्सक्राइब होने के बाद इसके लिस्टिंग प्राइस में काफी इजाफा हो गया है। यह शेयर अपने प्राइज से 109 फीसदी अधिक रेट पर लिस्ट हुआ है। पहले दिन ही आईआरसीटीसी के शेयर दोगुने भाव पर स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ।

भारत की राजधानी दिल्ली में टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा इवेंट इंडियन मोबाइल कांग्रेस (Indian Mobile Congress 2019) की शुरुआत हो गई है। यह कार्यक्रम 16 अक्तूबर तक चलेगा। आईएमसी 2019 में 30 देशों की 300 से ज्यादा टेक कंपनियों ने हिस्सा लिया हैं। 

टोयोटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का सस्ता वर्जन लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने Glanza G MT (मैन्युअल) को बाजार में उतारा है। नया मॉडल सिर्फ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में मिलेगा जो कि 5 स्पीड गियर से लैस होगा। इस कार की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 6.98 लाख रुपये रखी। 

इस साल मई में मारुति सुजुकी ने Ertiga Tour M वेरिएंट को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया था। और उसके बाद कंपनी ने इसका CNG वर्जन इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने Ertiga Tour M को आगे बढ़ाते हुए Ertiga Tour M डीजल को लॉन्च कर दिया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें