फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो सकती है दूरसंचार कंपनियां BSNL और MTNL, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें

Thu, 10 Oct 2019 04:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

आर्थिक तंगी से जूझ रही दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को वित्त मंत्रालय ने बंद करने की सलाह दी है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान घटा दिया है। एजेंसी के अनुसार, जीडीपी 5.8 फीसदी होगी, जो भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) के अनुमान से भी कम है। पहले एजेंसी ने 6.8 फीसदी का अनुमान जताया था। 

दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने एलेक्सा के भारतीय यूजर्स के लिए मल्टीलिंगुअल मोड रोल आउट किया है। इस डिवाइस के उपभोक्ताओं को अब हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश (Hinglish) भाषा का सपोर्ट मिलेगा। 

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे लंबे समय से अमेरिका के प्रतिबंध का सामना कर रही है। इसके चलते अब कंपनी को भारत सरकार से 5जी नेवटर्क डेमो के लिए मंजूरी मिल गई है। वहीं, हुवावे को भी उम्मीद थी कि सरकार उन्हें नेटवर्क की ट्रायल के लिए अनुमति देगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें