फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में बनेगा कुमाऊं का पहला प्लेस ऑफ सेफ्टी भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह परिसर में कुमाऊं का पहला प्लेस ऑफ सेफ्टी बन रहा है। यहां 16 से 18 वर्षीय जघन्य अपराधों के विधि विवादित किशाेरों के रहने का इंतजाम होगा। इसका बनने के बाद कुमाऊं भर के विधि विवादित किशोरों को हरिद्वार में रहने की जरूरत नहीं होगी। इससे उनको ले जाने में होने वाले परिवहन खर्च में भी कमी होगी।
विज्ञापन

अगस्त 2019 में कलक्ट्रेट परिसर में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निर्माण हुआ था, जहां करीब 60 से अधिक सामान्य अपराधों के विधि विवादित बच्चों के रहने का इंतजाम है। उनकी पढ़ाई, मनोरंजन, चिकित्सा और न्यायिक व्यवस्था का भी उसी परिसर में संचालन है। वहां पर 15 वर्ष तक के सामान्य अपराधों के विधि विवादित बच्चे रहते हैं। कुमाऊं भर में अभी तक कहीं पर भी प्लेस ऑफ सेफ्टी नहीं होने से सभी विधि विवादित 16 से 18 वर्षीय किशोरों को हरिद्वार भेजा जाता है। गृह परिसर में प्लेस ऑफ सेफ्टी को बनाने का प्रस्ताव आया, जिसे परिसर के पहले तल में बनाया जा रहा है। इसका काम अब अंतिम चरण में है। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि निर्माणाधीन संस्था ने इस साल काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 70 प्रतिशत से अधिक काम हो गया है। भवन इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें