फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पांच माह से आरोग्यम मंदिर के चिकित्सकों, कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गली-मोहल्लों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्थापित आरोग्यम मंदिरों में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। जून माह से वेतन अटका होने के कारण करीब 40 से अधिक कर्मचारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान हो जाएगा लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


आरोग्यम मंदिरों में चिकित्सकों के साथ ही अन्य कर्मचारी भी तैनात हैं। ये कर्मचारी रोजाना अपनी ड्यूटी निभाते हुए मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें जून माह से अब तक वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों का कहना है कि नियमित रूप से काम करने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। किराया, बच्चों की फीस और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में भी परेशानी आ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में देरी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कई बार वेतन भुगतान को लेकर उम्मीद जताई गई लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग की। अब तक उनको वेतन नहीं मिल सका। कर्मचारियों का कहना है वेतन न मिलने से त्योहार के समय उनको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द वेतन दिए जाने की मांग की है। अर्बन हेल्थ ऑफिसर रामकेश गुप्ता ने बताया कि बजट के अभाव में कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ था। इसी माह वेतन जल्द जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें