पिथौरागढ़। आदली कुशली पत्रिका के टकाना कार्यालय में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी हुई। पत्रिका की संपादक डाॅ. सरस्वती कोहली ने कुमाऊंनी और हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों भाषाओं को सहेजने की जरूरत है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। वक्ताओं ने हिंदी और कुमाऊंनी कविताओं का पाठ भी किया। इससे पूर्व नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़ निवासी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर डॉ. आनंदी जोशी, रोहित कुमार, मुन्नी पांडेय, उमा पाटनी, अवनी, लक्ष्मी आर्या, भुवन चंद्र सनवाल, होशियार सिंह ज्याला, दिनेश भट्ट, चिंतामणि जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद