श्रीनगर। शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीनगर निवासी एवं दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, सुभाष नगर देहरादून में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात डॉ. अनीता नैथानी का चयन स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है।
हिमालयन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (एचआरडीएस) की ओर से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षाविदों और विशिष्ट व्यक्तित्वों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। डॉ. अनीता नैथानी सहित चयनित विभूतियों को 17 दिसंबर को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के तहत चयनित शिक्षाविदों को सम्मान-पत्र के साथ 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। संवाद