फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम में 76 साल पुरानी रामलीला का आज से शुभारंभ

Sun, 11 Oct 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में 76 वर्षों से चली आ रही श्रीरामलीला का शुभारंभ आज नवरात्र के प्रथम दिन गणेश पूजन के साथ होगा। कमेटी अध्यक्ष संदीप राणा ने बताया कि पहले दिन नारद मोह और श्रीराम जन्म की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध के बाद पुतला दहन और आतिशबाजी होगी। 21 अक्तूबर को श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन होगा।
विज्ञापन

भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच ललित प्रसाद का काठगोदाम में स्वागत
हल्द्वानी। भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच और मुक्केबाज ललित प्रसाद का शनिवार को उनके गृह क्षेत्र काठगोदाम पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। काठगोदाम में ही बॉक्सिंग की बारीकियां सीखने वाले ललित प्रसाद के स्वागत में क्षेत्र के लोगों, खिलाड़ियों और उनके परिजनों ने भाग लिया। वहां विधायक सुमित हृदयेश, गोविंद बिष्ट, मोहन बिष्ट, कमल पपने, किशन अनेरिया, किशन लाल, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें