फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवती पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, तमंचा बरामद, जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में युवती को गोली मार देने के मामले में फरार मुख्य आरोपी लक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर निवासी अंगूरी देवी ने 19 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि लक्की और उसके साथी कबीर और अन्य ने उनकी बहू केसर को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस दौरान केसर घायल हो गई। मेला अस्पताल ले जाने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायापुर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी टिबड़ी रोड की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस ने रेलवे कॉलोनी तिराहे से करीब 20 मीटर अंदर कच्ची सड़क पर घेराबंदी कर राजीव बस्ती निवासी लक्की को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें