फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे

Sun, 04 Oct 2026 09:03 AM IST
Alka Tyagi प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर

सार

बदरीनाथ विधानसभा में पहले राजेंद्र भंडारी विधायक रहे। इसके बाद जनता ने लखपत बुटोला को चुना। दोनों विधायकों ने विधायक निधि तो खर्च की लेकिन काम धरातल पर नहीं दिखे।
विज्ञापन
बदरीनाथ विधानसभा विधायक निधि का लेखा जोखा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ विधानसभा में पूर्व और वर्तमान विधायक ने विधायक निधि तो जमकर खर्च की लेकिन काम अभी अधूरे ही हैं। बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल में विधानसभा को आवंटित कुल 23.28 करोड़ रुपये की विधायक निधि में से 21.64 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह कुल आवंटित धनराशि का 93.14 प्रतिशत है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी अब तक 81.25 प्रतिशत निधि खर्च हो चुकी है।

विज्ञापन


बदरीनाथ विधानसभा में वर्ष 2022 से अब तक दो विधायकों का कार्यकाल रहा है। वर्ष 2022 में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी विधायक चुने गए थे। वर्ष 2024 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेकर विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कुछ माह तक सीट खाली रही। जुलाई 2024 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के लखपत बुटोला विधायक निर्वाचित हुए। बीच कार्यकाल में हुए राजनीतिक बदलाव के बावजूद दोनों विधायकों के कार्यकाल में विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए धनराशि खर्च की गई।

वर्ष 2022-23 में आवंटित 3.68 करोड़ रुपये के सापेक्ष 3.484 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वर्ष 2023-24 में 4.90 करोड़ रुपये में से 3.9815 करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं वर्ष 2024-25 में 4.90 करोड़ के सापेक्ष 4.707 करोड़ और वर्ष 2025-26 में 4.90 करोड़ के सापेक्ष 4.7445 करोड़ रुपये खर्च किए गए। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए धनराशि खर्च करने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति

विज्ञापन

फैक्ट फाइल

  • कुल आवंटित विधायक निधि (2022 से अब तक) : 23.28 करोड़ रुपये
  • कुल खर्च : 21.645 करोड़ रुपये (93.14 प्रतिशत)
  • चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवंटन : 4.90 करोड़ रुपये
  • चालू वित्तीय वर्ष में अब तक खर्च : 3.9815 करोड़ रुपये (81.25 प्रतिशत)
     
विधायक निधि का उपयोग क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। गांवों के भ्रमण के दौरान मिले प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए निधि स्वीकृत की गई है। शिक्षा, खेलकूद, सड़क, सांस्कृतिक गतिविधियों और आम रास्तों के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों पर धनराशि खर्च की गई है। अधिकांश कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जा रहे हैं। पोखरी क्षेत्र में आली सड़क के निर्माण के लिए भी पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
-लखपत बुटोला, विधायक, बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र

विधायक निधि से क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए हैं। लांजी पोखनी से लेकर पाखी तक का बड़ा हिस्सा आज भी विकास से अछूता है। सड़क, शिक्षा, खेल, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए पर्याप्त काम नहीं कराया गया। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक निधि का प्रभावी उपयोग और विकास कार्यों को गति देने पर जोर देना चाहिए।
-संदीप भंडारी, लांजी-पोखनी, चमोली

विधायक निधि से ज्योतिर्मठ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कई विकास कार्य हुए हैं। गांवों में सड़क, रास्ते, शिक्षा, पेयजल और अन्य जरूरतों से जुड़ी योजनाओं पर धनराशि खर्च की गई है। कई योजनाओं का कार्य अभी चल रहा है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
-लक्ष्मण सिंह नेगी, उर्गम, चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें