फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए उठाई आवाज

Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। ग्राम सभा डभरा-सौराल के तोक घोड़ीधार में बाघ के हमले में नवविवाहिता शालू की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में लगातार बाघ की आवाजाही और मवेशियों के शिकार की घटनाओं से ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने जनसुरक्षा को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक महेश जीना, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने हमलावर बाघ को तत्काल पकड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई है। उनका कहना है कि बाघ की लगातार मौजूदगी से बच्चों की पढ़ाई, कृषि कार्य और ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।
ग्रामीणों ने मृतका शालू के परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की है। इसके अलावा डभरा-सौराल गांव में गोगुंडा स्रोत से पेयजल योजना स्वीकृत कर जल्द काम शुरू कराने तथा वर्ष 2021 में शासनादेश के तहत स्वीकृति मिलने के बावजूद सौराल बाजार से बगड़िया गांव तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में जंगली क्षेत्रों और दूरस्थ तोकों में सुरक्षा के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर फेंसिंग लगाने तथा पूरे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी शामिल है।
ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मंजू देवी, वार्ड सदस्य भरत बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गुड्डी देवी, खष्टी देवी, कृपाल चंद्र, मोहिनी देवी, हंसी देवी, मोहन सिंह, अजय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें