फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: दुर्गा पूजा पंडाल में हड्डी मिलने से तनाव, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू; सीओ बोले- जानवर लाया होगा

Mon, 26 Oct 2026 05:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

जिले के पूरब पोखरा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार देर रात प्रसाद के बीच हड्डी मिलने की सूचना से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और एक युवक को हिरासत में लिया। सीओ बूढ़नपुर के मुताबिक, प्रारंभिक आशंका है कि हड्डी किसी जानवर द्वारा लाई गई होगी। जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौलिया कस्बे के पूरब पोखरा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में प्रसाद के बीच हड्डी मिलने की सूचना से रविवार देर रात तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के समय कस्बे में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेले का आयोजन चल रहा था। सूचना फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मूर्ति समितियों के पदाधिकारी और सदस्य भी वहां पहुंच गए। स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


बताया गया कि रविवार रात करीब 11 बजे पूजा पंडाल में प्रसाद के बीच हड्डी मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद एक युवक पर हड्डी फेंकने का आरोप लगाया गया। सूचना फैलने के साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और नाराजगी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर अतरौलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास नहीं करने की अपील की। पुलिस का कहना है कि हड्डी वहां कैसे पहुंची और घटना के पीछे क्या वजह है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर ने बताया कि पूरब पोखरा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में हड्डी मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हड्डी किसी जानवर के जरिए वहां लाई गई होगी। हालांकि, मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी ने आमजन से अपील की कि घटना को लेकर अफवाह न फैलाएं और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें। पुलिस मामले के तथ्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें