फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन: विश्वनाथ धाम में किए दर्शन-पूजन, जेन जी के साथ संवाद

Thu, 08 Oct 2026 09:52 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नितिन नवीन बृहस्पतिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वे श्रद्धापूर्वक बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान भाजपा के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। गुरुवार को उनके इस दौरे का दूसरा दिन है। इस मौके पर उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अन्य नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद ताज होटल में विशिष्टजनों के साथ बनारसी जलेबी कचौड़ी का स्वाद चखा। फिर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गांधी अध्ययनपीठ में जेन-जी के साथ संवाद के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम का नाम युवा संवाद रखा गया है।

विज्ञापन




निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन सुबह करीब आठ बजे मंदिर पहुंचें। वह श्रद्धापूर्वक बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किए। यह उनके वाराणसी दौरे का एक प्रमुख और आध्यात्मिक हिस्सा रहा। दर्शन-पूजन के बाद वे कई बैठक में शामिल होंगे। 
विज्ञापन




राष्ट्रीय अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित गांधी अध्ययन पीठ गए। वहां युवाओं के साथ एक विशेष संवाद सत्र में भाग लिया। इस कार्यक्रम में नितिन नवीन ने युवाओं से सीधे बातचीत की। उनका उद्देश्य युवाओं के विचारों को सुनना और उनसे सीधा जुड़ाव स्थापित करना था। यह सत्र युवाओं के लिए अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन


इसके बाद रोहनिया के गोकुल धाम में दोपहर के भोजन के साथ तीन बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक पौने 12 बजे से शुरू हुई। इसमें बीते तीन बार के क्षेत्र, जिला और महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनकी संख्या 700 रही। इसी प्रकार 70 पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होनी है।

इसके बाद जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्र पदाधिकारी, क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें 90 लोग रहेंगे। इन बैठकों के बीच में लंच टाइम भी है। जहां सभी पदाधिकारियों के साथ भोजन करेंगे। रात आठ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें