फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिसकर्मियों ने सीखे फॉरेंसिक जांच के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रविवार को जनपद के करीब 220 पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक जांच पर प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, सुरक्षित रखने और जांच की जानकारी देना था। पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह ने अपराधों के खुलासे में वैज्ञानिक साक्ष्य की अहम भूमिका बताई।
विज्ञापन


एसपी जेपी सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश ठक्कर ने जांच प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों की सही पहचान और सुरक्षित रखरखाव से जांच मजबूत होती है। प्रशिक्षण में फिंगरप्रिंट, डीएनए, जैविक साक्ष्य, हथियार व साइबर अपराधों की जांच के तरीके सिखाए गए।
पुलिसकर्मियों को घटनास्थल सुरक्षित रखने, फोटो-वीडियो रिकॉर्ड बनाने की विधि बताई गई। कार्यक्रम में हसनगंज सीओ तेज बहादुर सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनीत नायर, रजिस्ट्रार डॉ. हर्षल शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें