फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेधावियों को दिया सफलता का मंत्र, मन लगाकर पढ़ें और लक्ष्य तय कर बढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों से चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बुधवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित समारोह में सीडीओ जागृति अवस्थी ने मेधावियों और उनके अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, लक्ष्य तय करने और समाज के लिए मिसाल बनने के लिए प्रेरित किया।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 20 विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बच्चों से उनकी रुचियों, कल्पनाशक्ति और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि वे अपने गांव, जिले और देश के विकास में किस तरह योगदान देना चाहते हैं। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में उनकी भूमिका और उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें