फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन घंटे बिजली गुल, 20 मोहल्लों में पानी का संकट

Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली विभाग की लचर कार्यशैली से मंगलवार को आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी रही। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शहर में लगातार तीन घंटे बिजली गुल रही। अघोषित कटौती से महर्षिनगर, लखपेड़ाबाग, श्रीराम कॉलोनी, लक्ष्मणपुरी और दशहराबाग समेत करीब 20 मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। दिनेश, अमित, मनमोहन, आशीष और संजय ने बताया कि कटौती से दैनिक कामकाज और व्यापार प्रभावित रहा। दादरपुर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में भी बिजली न होने से काम ठप रहा और दूर-दराज से आए फरियादियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

100 की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर भेजा
घुंघटेर के कुंडवा चौराहे का 100 केवीए ट्रांसफार्मर रविवार शाम जल गया था। इससे करीब 5,000 आबादी और 100 से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में रहे। शिकायतों के बाद मंगलवार शाम चार बजे सरकारी वाहन पहुंचा, लेकिन 100 के बजाय 63 केवीए ट्रांसफार्मर भेजा गया। कर्मचारियों की देरी से रात आठ बजे इसे खंभे पर चढ़ाया गया, फिर भी देर रात तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई। नाराज नितिन, अवध राम, जय सिंह और विजय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व एसडीओ कुर्सी अमित कुमार सिंह से शिकायत कर लापरवाह कर्मचारियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
रजिस्ट्री कार्यालय में शिकायत मिलते ही 10 मिनट में बिजली बहाल करा दी गई थी। शहर में इमरजेंसी अनुरक्षण कार्य के कारण आपूर्ति प्रभावित रही।
-घनश्याम त्रिपाठी,
अधिशासी अभियंता, बाराबंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें