फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: बिजली गिरने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, एक महिला झुलसी

Wed, 07 Oct 2026 04:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर श्याम दास वर्मा और चौकी इंचार्ज शिवकुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी 
विज्ञापन
12 वर्षीय गंगाराम की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के मिश्रिख के इमलिया गांव में बुधवार दोपहर खेत में पिता को पानी देने जा रहे 12 वर्षीय गंगाराम की मौत हो गई। हादसे में पास मौजूद एक अन्य महिला भी झुलस गईं। उनकी हालत गम्भीर है। 

विज्ञापन


 गांव निवासी मन्नी का पुत्र उन्हें खेत में भोजन पानी देने जा रहा था।  इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज बारिश के साथ गरज चमक शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए खेतों में काम कर रहे लोग पेड़ और झोपड़ी के पास जाने लगे तभी बिजली गंगाराम पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में झुलसी महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महमूदपुर निवासी 55 वर्षीय माया देवी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


मजदूरी करते हैं पिता: मन्नी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चों में गंगाराम भी शामिल था। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर श्याम दास वर्मा और चौकी इंचार्ज शिवकुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन के लेखपाल और कानूनगो ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और दैवीय आपदा राहत सहायता की प्रक्रिया के लिए जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें