लहरपुर। केशरीगंज गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। लहरपुर-हरगांव मार्ग पर केसरीगंज गांव में स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास हादसा हुआ। बारिश के बीच पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी लहरपुर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सीओ अभिषेक ने बताया कि पहचान के लिए युवक का फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया है। बाइक के नंबर से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।