फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत देखने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। खेत में फसल देखने गए कुटीफरीदपुर गांव निवासी उमेश (50) की शनिवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बारिश के चलते उमेश अपने खेत में फसल का हाल देखने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह उमेश खेत में अचेत और पूरी तरह भीगे हुए मिले। उनको सीएचसी लाया गया, जहां से वह जिला अस्पताल रेफर किए गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद किसान उमेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजन बारिश में लंबे समय तक भीगने और ठंड लगने से मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें