फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: गहरे गड्ढे में नहाने उतरे तीन बालक, दो की हुई मौत, एक मासूम बाल बाल बचा; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 07 Sep 2026 11:18 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

गड्ढा काफी गहरा होने के कारण तीनों बालक पानी में डूबने लगे। इसी दौरान दीपक किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गया। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों क मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के केमुआ पुल के पास सोमवार सुबह गहरे गड्ढे में नहाने उतरे तीन बालकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। हादसे में एक बालक किसी तरह पानी से बाहर निकल आया और उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पतराजपुर गांव निवासी करन (10), विनय (9) और दीपक (12) सोमवार सुबह कुछ अन्य बच्चों के साथ धरती के फूल खोदने के लिए घर से निकले थे। फूल खोदने के बाद सभी बच्चे केमुआ पुल के पास पहुंच गए। यहां बच्चे पुल के किनारे बने गहरे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए।

गड्ढा काफी गहरा होने के कारण तीनों बालक पानी में डूबने लगे। इसी दौरान दीपक किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गया। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा गड्ढे में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद करन और विनय को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें